छत्तीसगढ़

शालू जिन्दल सीएसआर पर्सन आफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 21, 2026
2 min read • 1.2k views
शालू जिन्दल

Highlights

  • महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में मिला सम्मान
  • महिलाओं के स्वास्थ्य, मातृत्व देखभाल, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल सीएसआर पर्सन आफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित 19वें इंडिया सीएसआर लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में दिया गया।

महिलाओं के स्वास्थ्य, मातृत्व देखभाल, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों को देखते हुए श्रीमती जिन्दल को यह सम्मान प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में जिन्दल फाउंडेशन की प्रमुख पहल हर कदम अब तक 2,300 से अधिक वंचित गांवों तक पहुंच चुकी है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर पोषण, सुरक्षित मातृत्व और आर्थिक अवसरों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

हर कदम के तहत एनीमिया की जांच, उपचार और परामर्श के माध्यम से 9 लाख से अधिक किशोरियों को सहायता दी गई है। इसके अलावा 8.9 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं और हाल ही में मां बनी महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस पहल के तहत गंभीर कुपोषण से प्रभावित जिन बच्चों की पहचान की गई, उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों को स्वस्थ पोषण स्तर की ओर बढ़ने में मदद मिली है। कुल मिलाकर, इस पहल के माध्यम से अब तक 1.2 करोड़ से अधिक बार स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराई गई है।

इस वर्ष समिट का विषय था सीएसआर के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा: सामाजिक प्रभाव का दायरा बढ़ाने के लिए विचारों, तकनीक, पूंजी और साझेदारी को एक साथ लाना। समिट में उद्योग जगत के अग्रणी लोगों और कॉरपोरेट व विकास क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सामाजिक विकास से जुड़ी पहलों का दायरा बढ़ाने और विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

शालू जिन्दल का निरंतर प्रयास

यह सम्मान श्रीमती शालू जिन्दल के निरंतर प्रयास और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है, जिसके केंद्र में समाज का कल्याण और हर जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उनके नेतृत्व में जिन्दल फाउंडेशन के #ऌी१ङंेिं सहित विभिन्न कार्यक्रम महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य न केवल लोगों के जीवन में सुधार लाना, बल्कि खासकर महिलाओं और लड़कियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है ताकि वे अपने सपने साकार कर सकें।

जिन्दल फाउंडेशन के बारे में

जिन्दल फाउंडेशन, जिन्दल स्टील की सामाजिक सेवा इकाई है। इसका उद्देश्य समुदायों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना और सभी वर्गों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। फाउंडेशन देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, जल एवं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, कला एवं संस्कृति, खेल और सामाजिक समावेशन के क्षेत्रों में काम कर रहा है। इसके प्रयास देश में टिकाऊ और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।