छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि ने हिंदी विवि वर्धा से किया एमओयू

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 6, 2026
1 min read • 1.2k views
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि ने हिंदी विवि वर्धा से किया एमओयू

रायपुर, 6 नवम्बर 2026। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के मध्य एमओयू किया गया। इस एमओयू के तहत मीडिया शिक्षा, शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जनसंचार और हिंदी के माध्यम से अंतर-अनुशासनिक ज्ञान-प्रणाली को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. मनोज दयाल और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति प्रो डॉ कुमुद शर्मा ने इसे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं मीडिया संदेशों की संवाहक भाषा की प्रतिष्ठा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा है कि देश में मीडिया गुरुकुल के रुप में विकासमान पत्रकारिता विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हिन्दी विश्वविद्यालय के माध्यम से एक अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। हिन्दी पत्रकारिता के विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों एवं परंपराओं के संवर्द्धन के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। छात्र, शोधार्थी, अनुसंधानकर्ता, अध्यापक एक-दूसरे के बीच जाकर अध्ययन-अध्यापन व अनुसंधान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष विरासत, सरोकार और विकसित भारत का संकल्प समापन के अवसर पर एमओयू में हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुरेंद्र पी गादेवार और जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ राजेश लेहलपूरे उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: रायपुर में पत्रकारिता की पढ़ाई को मिलेगी नई धार

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।