छत्तीसगढ़

रविवि के शोध विद्यार्थियों ने सीखी आईपीआर फाइलिंग और आवेदन प्रक्रिया

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 31, 2025
1 min read • 1.2k views
रविवि के शोध विद्यार्थियों ने सीखी आईपीआर फाइलिंग और आवेदन प्रक्रिया

रायपुर, 31 जनवरी 2025। आईपीआर सेल पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा राजीव गांधी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रबंधन संस्थान, भारत सरकार, नागपुर के सहयोग से 27 जनवरी 2025 को पेटेंट फाइलिंग प्रक्रिया में नेविगेटिंग स्टेप बाय स्टेप विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया।

वेबिनार की शुरुआत पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के आईपीआर सेल की अध्यक्ष प्रोफेसर स्वर्णलता सराफ की उपस्थिति में हुई। वेबिनार में कुमार राजू राजीव गांधी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रबंधन संस्थान नागपुर ने व्याख्यान दिया। प्रोफेसर एल.एस. गजपाल सदस्य सचिव आईपीआर सेल पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ ने आभार प्रकट किया।

व्याख्यान में यूनिवर्सिटी के शोध विद्यार्थियों ने आईपीआर फाइलिंग और आवेदन प्रक्रिया के बारे में सीखा। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों के गूगल फॉर्म प्राप्त हुए। आईपीआर सेल द्वारा अब तक 52 से अधिक पेटेंट और 2 डिजाइन पेटेंट दाखिल किए जा चुके हैं। आईपीआर सेल द्वारा पेटेंट पर जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।