खेल

साक्षी धोनी का दुबई टूर बना सुर्खियों में, फैंस को खूब पसंद आ रहीं तस्वीरें

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 31, 2025
1 min read • 1.2k views
साक्षी धोनी का दुबई टूर बना सुर्खियों में, फैंस को खूब पसंद आ रहीं तस्वीरें

मुंबई, 31 मार्च 2025। क्रिकेट के मैदान से दूर, लेकिन लाइमलाइट के बेहद करीब- साक्षी धोनी एक बार फिर अपनी शानदार यात्रा के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने दुबई की खूबसूरत वादियों और वाइल्ड लाइफ का रोमांचक अनुभव लिया, जिसकी झलकियां अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

रेगिस्तान की ऊंची-नीची रेत पर सूरज की सुनहरी किरणों के बीच साक्षी का उत्साह देखने लायक था। डेजर्ट सफारी में रोमांच, जंगलों में वन्यजीवों संग मुलाकात और लग्जरी लोकेशंस पर उनके स्टाइलिश अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। कभी ऊंटों के संग सैर, तो कभी अरबियन जंगल के खूबसूरत जीवों के करीब-हर तस्वीर में एक नई कहानी बयां हो रही है।

उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस ने कमेंट्स में उनकी एडवेंचर स्पिरिट और स्टाइल की जमकर तारीफ की। किसी ने कहा, क्वीन ऑफ एलीगेंस!, तो किसी ने लिखा, साक्षी की हर तस्वीर में एक अलग कहानी छुपी है!

यह टूर न सिर्फ एक यात्रा था, बल्कि साक्षी धोनी के बेबाक और बिंदास अंदाज की झलक भी था। रेत से लेकर जंगल तक, उनकी ये यादगार सफरनामे की झलकें लंबे समय तक दिलों में बसी रहेंगी!

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।