प्रतापगढ़, 23 अक्टूबर 2025। पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी गोवर्धन पूजा पर 22 अक्टूबर को अपने पैतृक जिला प्रतापगढ़ मुख्यालय पर रहे। वे अपने पैतृक गांव लालगंज से पिता श्रीकृष्ण त्रिपाठी के साथ बाबू पट्टी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां के बाद वह जिला मुख्यालय स्थित अधिवक्ता शिवेश शुक्ल के आवास पर पहुंचे।
यहां भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक अधिवक्ता महेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल सहित अन्य लोगों ने उन्हें प्रभु श्रीराम का चित्र और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में रवि त्रिपाठी ने अपने जिले के लोगों से मिले स्नेह और सम्मान पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वह बेल्हा के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का परिणाम है।
उन्होंने अपनी अवधी गायकी के चर्चित गीतों जैसे बड़ा मजा बा गांव में, मांझी गावें नाव में, और कथरी तोहार गुन ऊ जानै जे करै गुजारा कथरी मा के साथ-साथ हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म संत तुकाराम पर भी चर्चा की। रवि त्रिपाठी ने अपनी गायकी और लाइव प्रदर्शनों से दर्शकों का दिल जीता है। वह 2010 में चीन के गुआंगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स के समापन समारोह में 4000 चीनी कलाकारों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इंडियन आइडल 2 के मेगा फाइनलिस्ट रहे रवि ने एनडीटीवी रामायण सीरियल में रविंद्र जैन के लिए कई गीत गाए। देवों के देव महादेव में नागेंद्रहराय और शिरडी साईं बाबा में ओम जय साईनाथ जैसे गीत उनकी आवाज में खूब सराहे गए। अक्षय कुमार की फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में उन्होंने बप्पी लहरी के लिए गाना गाया, जबकि नेहा कक्कड़ के साथ क्लोजअप परफॉर्मर रियलिटी शो को होस्ट किया।
वर्तमान में दूरदर्शन और वेव ओटीटी पर प्रसारित फौजी-2 वेब सीरीज में उनका गाया गीत काफी लोकप्रिय हो रहा है। स्वागत समारोह में रवीन्द्र शुक्ल, सर्वेश मिश्र, चंद्र मणि, राजमणि, गुरूमणि, अमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अवधी की मिठास को अपनी गायकी में पिरोकर बेल्हा का गौरव देश-विदेश में बढ़ाने वाले सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक और अभिनेता रवि त्रिपाठी दीपावली पर्व पर अपने पैतृक गांव बेल्हा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनों के बीच समय बिताया और लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंगलवार को रवि अपने पिता श्रीकृष्ण त्रिपाठी के साथ रानीगंज तहसील क्षेत्र के बाबू पट्टी में वरिष्ठ पत्रकार अमितेंद्र श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित एक दिवसीय 69 श्रीराम कथा में शामिल हुए। देर शाम वह नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वर नाथ निवासी अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल के आवास पर पहुंचे,













