देश

बुंदेली शेफ सीज़न 3 में 14 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल की रेस में

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 2, 2025
1 min read • 1.2k views
बुंदेली शेफ सीज़न 3 में 14 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल की रेस में

छतरपुर, 2 नवंबर 2025। बुंदेली पाक कला पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता बुंदेली शेफ तेजी से लोकप्रिय हुई है। इस प्रतियोगिता ने तीसरे संस्करण के साथ एक बार फिर पूरे बुंदेलखंड को स्वाद, सुगंध और संस्कृति के रंगों में रंग दिया है। रसोई से उठती खुशबू अब क्वार्टर फाइनल की ओर बढ़ चली है।

पहले ऑडिशन राउंड में 7 प्रतिभागियों का चयन हुआ। दूसरे ऑडिशन राउंड में भी 7 प्रतिभाशाली प्रतिभागी चयनित हुए। अब 14 प्रतिभागी आगे की रेस में अपने हुनर का जादू चलाएंगी। प्रतिभागियों के हुनर को परखने के लिए अनुभवी जज पैनल में बुंदेली शेफ सीज़न 1 की विजेता समिता, सीज़न 2 की विजेता ज़हीदा परवीन और आतिथ्य क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव रखने वालीं मेघना शर्मा शामिल हैं, जो स्वाद, प्रस्तुति और नवाचार तीनों का बारीकी से आकलन कर रही हैं।

बुंदेलखंड 24×7 के चैनल हेड, आसिफ पटेल ने बताया कि इस ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता के पहले दो सीज़न की लोकप्रियता ने तीसरे सीज़न को और भी खास बना दिया। इस प्रतियोगिता का बुंदेलखंड में इतना बोलबाला है कि लोग महीनों पहले से इसका इंतज़ार करने लगते हैं। मूल रूप से बुंदेलखंड से आने वाली महिलाएं देशभर के किसी भी कोने से प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं, इसकी यही बात इसे तमाम प्रतियोगिताओं से जुदा करती है।

हमीरपुर की रीना सचान द्वारा बनाई गई ब्राउनी; सागर की दो प्रतिभागी: रानू झा की खुमाद खीर और गीतांजलि साहू द्वारा बनाए गए मैथी की भाजी के पकौड़े; झाँसी की तीन प्रतिभागी- शाजिदा आमिर द्वारा पेश किए गए दहीबड़े, हेमा गुप्ता के बुंदेली थोपा, पल्लवी जैन द्वारा पेश की गई बुंदेली थाली; पन्ना की नैंसी शिवहरे द्वारा बनाए गए गुंजा को दूसरे ऑडिशन राउंड में 5 नवंबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल के लिए चुना गया।

हुनर और स्वाद के इस महासंग्राम में उतरने के बाद स्वाद का कारवां 19 नवंबर को सेमीफाइनल और 14 दिसंबर को फिनाले तक पहुंचेगा, जो कि छतरपुर की द रुद्राक्ष होटल में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता को रुद्राणी कलाग्राम का सहयोग प्राप्त है। उत्तर भारत की मशहूर पब्लिक रिलेशन्स एजेंसी पीआर 24×7 पीआर पार्टनर के रूप में, अफ्फी स्पोर्ट्स ट्रॉफी पार्टनर और ‘तारुका इको’ गिफ्टिंग पार्टनर, द रुद्राक्ष होटल वैन्यू पार्टनर और के रूप में ‘2030 का भारत’ बतौर सोशल पार्टनर प्रतियोगिता से जुड़े हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।