प्रतापगढ़, 2 नवंबर 2025। आसपुर देवसरा टीम को हरा संस्कार ग्लोबल स्कूल ने खिताबी जीत दर्ज की है। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व प्रधानाचार्य स्व.अमर बहादुर सिंह एवं लेखपाल महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप में संस्कार ग्लोबल स्कूल की टीम विजेता रही।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में समाजसेवी शैलेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में संस्कार ग्लोबल स्कूल की टीम ने तीरथ एकेडमी मानधाता को 20-16 के अंतर से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर आसपुर देवसरा की टीम ने एमबीडी पब्लिक स्कूल कटरा गुलाब सिंह को दिलचस्प मुकाबले में 23-21 के अंतर से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की टीम ने लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर आसपुर देवसरा की 34-16 के अंतर से शिकस्त देकर खिताबी जीत दर्ज की। समापन में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ प्रयागराज प्रभारी अनुज सिंह एवं अंजना ग्रुप ऑफ फार्मेसी के निदेशक रंजन सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए शुभकामनाएं दी।
मो. आसिफ खान, लालमणि सिंह, कर्मराज सिंह मंजीत, रवि प्रकाश सिंह, यशवंत यादव निर्णायक रहे। संयोजक व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार सिंह, लेखपाल अभिषेक सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज एवं संचालन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अजय कुमार सिंह, शैलेश सिंह, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।















