प्रतापगढ़, 15 नवंबर 2025। प्रतापगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तुलापुर साहबगंज ने अनोखी पहल की है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन धाम अयोध्या राम मंदिर का विशेष दर्शन कराया। स्कूल प्रबंधन की इस पहल ने बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी ला दी। सभी अभिभावकों ने व्यवस्थापक आचार्य बलवीर सिंह व पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह यात्रा बच्चों में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करती है।
स्कूल के संस्थापक धीरेंद्र महेंद्र बहादुर सोमवंशी, सलाहकार कमलेश बहादुर सिंह और व्यवस्थापक आचार्य बलवीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों बच्चों ने अयोध्या रामलला के दर्शन किए। अभिभावकों ने इसे स्मरणीय और ज्ञानवर्धक यात्रा बताते हुए कहा कि इससे बच्चों का आध्यात्मिक जुड़ाव बढ़ता है।
इस यात्रा के दौरान बच्चों की देखभाल का पूरा जिम्मा अध्यापक साक्षी मधु सिंह ने संभाला। उन्होंने बच्चों को मंदिर परिसर, नए निर्माण कार्य और रामलला की भव्य मूर्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्कूल प्रबंधन हर वर्ष बच्चों को धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराता है। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और उनमें नैतिक शिक्षा का विकास करना है। प्रबंधक परिवार पीढ़ियों से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। महेंद्र बहादुर सोमवंशी परिवार की यह पहल लंबे समय से प्रशंसा पाती रही है।
इस वर्ष अयोध्या दर्शन पर गए विद्यार्थियों में क्लास 8 की मॉनिटर मंताशा (पिता मोहम्मद अली), क्लास 7 के मॉनिटर अखंड प्रताप सिंह (पिता अभय प्रताप सिंह), क्लास 6 के मॉनिटर आयुष राव (पिता अशोक कुमार), क्लास 5 के मॉनिटर विद्यांश सोनी (पिता अशोक कुमार सोनी) मुख्य रूप से शामिल थे।
इसके अलावा कशिश, गुड़िया राव, रिशा सरोज, आशी सिंह, मधु प्रजापति, रितिका वर्मा, प्रतीक्षा वर्मा, वंशिका सरोज, सौम्या सोनी, सृष्टि शुक्ला, श्रेया शुक्ला, साक्षी सरोज, श्रेया सिंह, आराध्या सिंह, अमृता राव, सत्यम यादव, सुधांशु पाल, सिद्धार्थ सिंह, पार्थ सिंह, दिव्यांशु पाल, शुभम सोनी, राज सोनी, विपिन सोनी, सुरजीत विश्वकर्मा, आर्यन, शिव शुक्ला, अर्चित राव सहित दर्जनों बच्चे मौजूद रहे।
अभिभावकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक भ्रमण से बच्चों में शिष्टाचार, संस्कार और आध्यात्मिक सोच का विकास होता है। स्कूल प्रबंधन की यह पहल आगे भी जारी रहेगी।













