Join US

रायपुर शहर के सड्डू में न्यू देहली स्वीट्स ने खोला 7वां आउटलेट

रायपुर, 25 अगस्त 2026। अपनी शुद्धता और स्वाद को लेकर उपभोक्ताओं में विश्वसनीय न्यू देहली स्वीट्स ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में अपना 7वां आउटलेट खोला है। इस नये आउटलेट का नाम नये अवतार में न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड रखा गया है। रायपुर के सड्डू में इस आउटलेट को 25 अगस्त 2026 को शुरू किया गया।

न्यू देहली स्वीट्स के संस्थापक अशोक ऋषि ने बताया कि रायपुर के अलावा उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में भी उनके अन्य आउटलेट संचालित हैं। इस तरह हमारी मिठाइयों की श्रृंखला का यह 16वां आउटलेट होगा। उन्होंने बताया कि रायपुर में उन्होंने 11 मार्च 2011 को एक छोटे से प्रयास के रूप में यह यात्रा शुरू की थी। आज उनके पुत्र अभिनव ऋषि, पुत्रवधु नीतू ऋषि व पुत्री साक्षी ऋषि के अतुलनीय सहयोग से यह सपना साकार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि न्यू देहली स्वीट्स को मिष्ठान्न प्रेमियों से बेइंतहा प्यार मिला। वजह बहुत साफ थी, शुद्धता, स्वाद और परफेक्शन पर पूरा ध्यान दिया। यही हमारी पहचान बनी। हम आज भी उस पर अडिग है। न्यू देहली स्वीट्स ने मिठाइयों की बिक्री में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की उल्लेखनीय पहल की। एक ही शहर में मल्टी-पॉइंट आउटलेट्स का कॉन्सेप्ट हम ही लाए, ताकि हर क्षेत्र के ग्राहक तक शुद्ध मिठाई आसानी से पहुंचे।

हमने परफेक्शन सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि तौल में भी लाया है। हम जितना दावा करते हैं, ग्राहक को उतना ही पूरा वजन देते हैं। यही वजह है कि लोग आज न्यू देहली स्वीट्स पर एक परिवार की तरह भरोसा करते हैं।

रायपुर में 6 आउटलेट्स शंकर नगर, समता, शैलेंद्र नगर, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, डीडी नगर में पहले से चल रहे हैं। शंकर नगर स्थित प्रतिष्ठान के साथ न्यू देहली स्वीट्स कैफे भी 3 वर्ष पूर्व आरंभ किया गया है जिसमें ब्रेक फास्ट से लेकर डिनर तक सर्व किया जाता है। यहां पर नार्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज, कांटिनेंटल व सभी प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं।

न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड में खास क्या

अशोक ऋषि ने बताया कि जैसे खदान से निकला सोना खरा होता है, वैसे ही हमारी 15 शाखाओं का निचोड़ा हुआ अनुभव है- न्यू देहली स्वीट्स गोल्ड। यह सिर्फ एक प्रतिष्ठान नहीं, मीठे सोने की खान है, जिसमें एक से बढ़कर एक नगीने, हीरे और डायमंड जैसी प्रीमियम मिठाइयां होंगी। ब्रेक फास्ट से लेकर डिनर तक मल्टी-क्यूजीन फूड की व्यवस्था है जिसमें जिसमें एक साथ अलग-अलग देशों, राज्यों और संस्कृति के पकवान परोसे जाते हैं। हमारे हर आउटलेट के साथ एक स्पेशल फूड कैनोपी की श्रृंखला होती है, जहां स्पेशल छोले भटूरे, साउथ इंडियन डिशेज, चाट, समोसा, कचौड़ी और बेकरी आइटम्स भी उपलब्ध हैं।