देश

शिवराज पाटिल नहीं रहे, 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 12, 2025
1 min read • 1.2k views
शिवराज पाटिल नहीं रहे, 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

मुंबई, 12 दिसंबर 2025। देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार 12 दिसंबर को तड़के निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। उन्होंने सुबह करीब 6:30 बजे महाराष्ट्र के लातूर स्थित अपने घर ‘देववर’ में जीवन की अंतिम सांस ली। पाटिल काफी लंबे समय से बीमार थे। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दुख जताया है। पाटिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को लातूर में ही किया जाएगा।

शिवराज पाटिल मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रहे हैं। उन्होंने लोकसभा के स्पीकर से लेकर कई केंद्रीय मंत्री पदों पर काम किया था। वर्ष 2004 में पाटिल लोकसभा चुनाव में हार गए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा के रास्ते गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां दी गई थीं। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए घातक पाकिस्तानी आतंकी हमले के समय पाटिल गृह मंत्री थे। उन्होंने सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया था।

चाकुर गांव में जन्में पाटिल ने हैदराबाद के ओस्मानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। उनका राजनीतिक सफर 1967 में लातूर नगर पालिका से शुरू हुआ, जहां वे पार्षद बने। इसके बाद 1972 में वे महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य चुने गए और 1972-1979 तक विधायक रहे। उन्होंने 1980 से लातूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की और आठवीं से बारहवीं लोकसभा तक सांसद रहे। वे पंजाब के राज्यपाल भी रहे थे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।