मुंबई, 28 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वह जिस विमान में सवार थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि लैडिंग के दौरा विमान हादसे का शिकार हुआ। हादसे का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है वह काफी वीभत्स है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार चार्टर प्लेन में 2 और लोगों, इसमें 1 PSO और 1 अटेंडेंट के साथ ही 2 क्रू सदस्यों की भी मौत हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति इस हादसे में ज़िंदा नहीं बचा है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने घटना की पुष्टि किया है।
बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार विमान से बारामती जा रहे थे। वहां उन्हें कई चुनावी सभा में शामिल होना था। बारामती उनका विमान पहुंच चुका था। विमान में आयी अचानक खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

















