एमजी हेक्टर ने लॉन्च किया टोमहॉक को EV और PHEV वर्जन

रायपुर, 28 अगस्त 2026। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हेक्टर टोमहॉक का अनावरण किया है। यह ADAPT यानी एडवांस्ड ड्राइव आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी और भारत के पहले मल्टी-न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) प्लेटफॉर्म पर इंजीनियर किया गया पहला उत्पाद है। यह इंटेलीजेंट तकनीक, प्रीमियम आराम, उन्नत सुरक्षा और एलेक्ट्रिफाइड परफॉर्मेंस का बेजोड़ संगम है। एमजी हेक्टर टोमहॉक को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (PHEV) दोनों पॉवरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है।

EV के लिए ₹13.99 लाख और PHEV के लिए ₹21.79 लाख के इंट्रोडक्टरी बैटरी-ए-सर्विस (BaaS) मूल्य पर शुरू होने वाला हेक्टर टोमहॉक, MG के NEV पोर्टफोलियो का विस्तार है। यह ग्राहकों को चुनने की स्वतंत्रता देगा, साथ ही वह स्थान, सुरक्षा और कनेक्टेड तकनीक प्रदान करेगा जिसकी भारतीय परिवार एक आधुनिक एसयूवी से उम्मीद करते हैं।

पार्थ जिंदल, निदेशक, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा, हेक्टर टोमहॉक भारत में एक सस्टेनेबल मोबिलिटी इको सिस्टम के निर्माण की हमारे सफर में एक अहम मील का पत्थर है। हम भारतीय उपभोक्ताओं के लिए दुनिया की सर्वोत्तम उपलब्ध तकनीकों और पर्यावरणीय दृष्टि से जिम्मेदार समाधान लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

साथ ही देश में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। हेक्टर टोमहॉक EV और हेक्टर टोमहॉक PHEV, भारत की पहली प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन (PHEV) की शुरूआत, नई पीढ़ी के मोबिलिटी समाधानों की एक विविध पोर्टफोलियो पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों और ड्राइविंग पैटर्न को भी पूरा कर रही है।

अनुराग मेहरोत्रा, प्रबंध निदेशक, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा, मोबिलिटी का भविष्य केवल एक तकनीकी समाधान द्वारा परिभाषित नहीं किया जाएगा, बल्कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप मार्ग चुनने की स्वतंत्रता प्रदान करके किया जाएगा। हमने हाल ही में भारत का पहले मल्टी न्यू एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म ADAPT को हमारे उत्पादों की अगली पीढ़ी के लिए आधार के रूप में पेश किया है।

आज, हेक्टर टोमहॉक उस नजरिए को साकार करने वाली पहली एसयूवी बन गई है। EV और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों तकनीकों की पेशकश करके, हम सस्टेनेबल मोबिलिटी को अधिक सुलभ बना रहे हैं और भारतीय उपभोक्ताओं की विविध आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। हेक्टर टोमहॉक इंटेलीजेंट तकनीक, उन्नत सुरक्षा, प्रीमियम आराम और एलेक्ट्रिफाइड परफॉर्मेंस का संगम है।