रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपना पसीना बहाने वाले ‘श्रमवीरों’ का आत्मीय सम्मान किया गया। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला के संयोजक बृजेश अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर विधानसभा के तेलीबांधा मंडल में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई की और उन्हें समाज की मुख्य धारा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त संजय श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर राष्ट्र के विकास की नींव हैं। उनके बिना किसी भी विकसित राज्य या देश की कल्पना असंभव है।
सम्मान समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने उपस्थित मजदूरों को गमछा पहनाकर और श्रीफल (नारियल) भेंटकर उनका विधिवत अभिनंदन किया। इस मौके पर मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान दिखी और उन्होंने भाजपा के इस कदम की सराहना की। सम्मान के पश्चात सभी श्रमिक भाइयों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जहां पदाधिकारियों ने उनके साथ बैठकर चर्चा की।
मजदूरों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
केवल उत्सव और सम्मान तक सीमित न रहते हुए, भाजपा नेताओं ने मजदूरों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। मजदूरों ने आवास, स्वास्थ्य सहायता और बच्चों की शिक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों को साझा किया। जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि भाजपा और उनका प्रकोष्ठ मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और उनकी हर जायज मांग को शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर, प्रदेश सह संयोजक विकास अग्रवाल, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष शेरगिल बेदी, मंडल महामंत्री महेश बघेल, भाजपा जिला सहकार्यालय मंत्री अनूप खेलकर शामिल रहे।
इसके साथ ही शंकर नगर मंडल से राम प्रजापति, सुधीर चौबे, और राम तांडी ने भी शिरकत की। पार्षद संतोष साहू और महेश ध्रुव सहित पार्टी के अन्य समर्पित पदाधिकारी किशोर दीप, आत्माराम साहू, भवानी कुमार, किशोर बघेल, आशु अग्रवाल, उपेन्द्र साहू, विजय चौबे, राधे नाग, हुरदा दीप, बिट्टू, भरत बाघ, मयंक शर्मा, सूरज ध्रुव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी श्याम यादव, सह प्रभारी राज सोना और जगन्नाथ जाल ‘जग्गू’ ने पूरी व्यवस्था संभाली।