प्रतापगढ़, 29 अगस्त 2026। यूपी के प्रतापगढ़ में तैनात डीएम अभिषेक पांडेय ने अनोखी पहल करके इतिहास रच दिया हैं। उनके इस नवाचार की हर ओर चर्चा है। वह प्रतापगढ़ के ऐसे शख्स को एक लाख रुपये का ईनाम देंगे जो सबसे अच्छा प्रश्न पूंछेगा। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यक्रम की थीम रखी है- सही उत्तरों से ज़्यादा अच्छे प्रश्न ज़रूरी हैं।
ऐसे शख्स का चयन करने के लिए 30 अगस्त 2026 को TheGreatDebate की वेबसाइट लांच हो रही है। यह वेबसाइट प्रतापगढ़ का अपना यक्ष ढूंढेगी। प्रतिभागी 5 चरणों में खुद को साबित करने का प्रयास करेंगे। उनके पास घर बैठक यक्ष बनने का मौका होगा। TheGreatDebate की वेबसाइट पर जाकर, एक ऐसा प्रश्न करना होगा जो आप के हिसाब से आज के दौर का सबसे ज़रूरी सवाल है।
30 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक प्रत्येक दिन एक सवाल को, दिन के सर्वश्रेष्ठ सवाल के रूप में चुन कर वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जायेगा। इन सवालों में से एक सवाल को 16 सितंबर को अजगरा में वर्ष 2026 का यक्ष प्रश्न घोषित किया जायेगा, और प्रश्नकर्ता को ‘अजगरा यक्ष सम्मान’ दिया जाएगा। इस सम्मान की राशि एक लाख रुपये होगी।
