रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने रायपुर, छत्तीसगढ़ के पंडरी रोड पर अपने 6ठें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ 26 अक्टूबर 2026 को किया। इस शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने किया। यह किसना के रिटेल विस्तार में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि रायपुर में किसना के लिए काफी संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ में यह किसना का 6ठां एक्सक्लूसिव शोरूम है। उन्होंने कहा कि इस त्योहारी सीजन में, हम ग्राहकों का स्वागत डायमंड और सोने की ज्वेलरी की बेहतरीन रेंज और शानदार ऑफर्स के साथ करने के लिए तैयार हैं, जो दिवाली के जश्न को और भी खास बना देंगे।
यह विस्तार हमें हमारे ‘हर घर किसना’ के विजन के और करीब लाता है, जिसका उद्देश्य हर भारतीय परिवार तक डायमंड ज्वेलरी की पहुंच बनाना है।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा, किसना में, हमारा फोकस ग्राहकों को बेहतरीन डिज़ाइन और शानदार कारीगरी का संगम देने पर है। रायपुर में हमारे नए एक्सक्लूसिव शोरूम में, ग्राहक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की एक विस्तृत रेंज देख सकते हैं। इसके साथ ही, यहां खास फेस्टिव कलेक्शन और आकर्षक ऑफ़र भी उपलब्ध हैं। हम ग्राहकों को एक शानदार शोरूम अनुभव देने के लिए तत्पर हैं।
शॉप एंड विन कैंपेन के ज़रिए ग्राहकों के पास कार या स्कूटर जीतने का मौका भी है। इस भव्य लॉन्च के अवसर पर, किसना कई शानदार ऑफर लेकर आया है। इनमें डायमंड और सोने की ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट और केवल 25% डाउन पेमेंट पर ‘डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ शामिल है। ग्राहक अपने पुराने सोने को एक्सचेंज भी कर सकते हैं और डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर उसकी 105% वैल्यू पा सकते हैं। इसके अलावा, किसना डायमंड ज्वेलरी पर 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज (मेकिंग चार्ज सहित) की सुविधा दे रहा है।
ग्राहकों के लिए ग्रैंड लकी ड्रॉ
साथ ही, ग्राहकों को ‘ग्रैंड लकी ड्रॉ’ में हिस्सा लेने का मौका भी मिल रहा है, जिसमें वे कार और स्कूटर जीत सकते हैं। समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए, किसना ने लॉन्च के दौरान ज़रूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के समर्थन में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट के फ़्रैंचाइज़ी पार्टनर डॉ. अभिलेश केशरवानी, डॉ आर डी गुप्ता (पुत्र अंकुश गुप्ता), संदीप गुप्ता, सुखदेव केशरवानी ने कहा, किसना के साथ जुड़ना और भरोसे व बेहतरीन कारीगरी की इसकी विरासत को रायपुर लाना हमारे लिए गर्व की बात है। हरि कृष्ण ग्रुप के सहयोग और विशेषज्ञता के साथ, हम ग्राहकों को उपहार देने, त्योहारों और जीवन के खास मौकों के लिए डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के कई विकल्प उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित हैं।
हमारा लक्ष्य ग्राहकों के हर अनुभव को यादगार बनाना है, और उन्हें ऐसी ज्वेलरी से जोड़ना है जो उनके जश्न में और भी चमक बिखेर दे।
