रायपुर, 14 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत की सबसे बड़ी सिल्क एक्सपो लगी है। इस एक्सपो में उपभोक्ताओं को 60 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सिविल लाइंस स्थित गुरू तेग बहादुर भवन में शुक्रवार 14 अगस्त की शाम कांग्रेस नेता व रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने इस एक्सपो का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्सपो के सफल होने की शुभकामना देते हुए इसे फैशन प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
एक्सपों आयोजन का प्रबंधन देख रहे रोहित गुप्ता ने बताया कि एक्सपो में 65 स्टाल लगे हुए हैं। इन स्टालों पर देशभर के बुनकरों और कारीगरों द्वारा तैयार की गई सिल्क की साड़ियों का संग्रह उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि साड़ियों में बनारसी, कांजीवरम, कोसा सिल्क, बेंगलुरु सिल्क, जामदानी और वेडिंग स्पेशल साड़ियां प्रमुख आकर्षण हैं।
साथ ही शाल, स्टाल, लिनेन, वेडिंग एथनिक और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद भी प्रदर्शित किये गये हैं। कोलकाता, बनारस, तमिलनाड़ु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराद्यट्र, ओडिशा, असम सहित देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों की सहभागिता इस एक्सपो को विशेष बनाती है। यह एक्सपो 24 अगस्त तक प्रतिदिन प्रात: 11 से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा।
