प्रतापगढ़, 13 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 13 अगस्त गुरुवार की देर रात्रि करीब 10:30 बजे सौरभ विश्वकर्मा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई ।
घटना लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव की बताई जा रही है । अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि पुलिस को रात्रि करीब 10: 30 बजे लीलापुर थाना क्षेत्र के सिद्धौरा गांव में मारपीट होने की घटना होने की जानकारी मिली ।
जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सौरभ विश्वकर्मा घायल पड़ा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस परिजनों से तहरीर प्राप्त करके कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना को लेकर इलाके में रोष है।
