बिजनेस

नितिन गडकरी ने निजी वाहन चालकों को दी बड़ी खुशखबरी: 3000 रुपये में मिलेगा फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास, 15 अगस्त से लागू

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जून 18, 2025
1 min read • 1.2k views
नितिन गडकरी ने निजी वाहन चालकों को दी बड़ी खुशखबरी: 3000 रुपये में मिलेगा फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास, 15 अगस्त से लागू

नई दिल्ली, 18 जून 2025। निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल प्लाजाओं पर बढ़ते विवादों, भीड़ और यात्रा में देरी को कम करने के लिए 3000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास शुरू करने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार 18 जून 2025 को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह पास 15 अगस्त 2025 से उपलब्ध होगा।

यह वार्षिक पास निजी वाहनों के लिए होगा और एक वर्ष या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। इस योजना का उद्देश्य टोल प्लाजाओं पर निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना और फास्टैग के उपयोग को बढ़ावा देना है। गडकरी ने कहा कि यह कदम न केवल यात्रियों के समय और पैसे की बचत करेगा, बल्कि टोल संग्रह प्रणाली को भी पारदर्शी और कुशल बनाएगा।

नया पास फास्टैग से लिंक होगा, जिसे ऑनलाइन या अधिकृत बैंकों और टोल प्लाजाओं पर रिचार्ज या खरीदा जा सकेगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो नियमित रूप से हाईवे पर यात्रा करते हैं। मंत्रालय के अनुसार, इस पास से टोल प्लाजाओं पर रुकने का समय कम होगा, जिससे ईंधन की बचत और ट्रैफिक जाम की समस्या भी घटेगी।

विशेषज्ञों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे डिजिटल इंडिया और स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि पास की वैधता और उपयोग की शर्तें फास्टैग नियमों के अनुरूप होंगी। 3000 रुपये का यह वार्षिक टोल पास निजी वाहन चालकों के लिए वरदान साबित होगा। यह योजना यात्रा को सुगम बनाएगी और टोल प्रणाली में पारदर्शिता लाएगी।

नितिन गडकरी का पोस्ट

एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।

यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।