छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कोर्ट मैनेजर के लिए निकाली वैकेंसी, 28 अक्टूबर 2025 तक करें आवेदन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 7, 2025
3 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कोर्ट मैनेजर के लिए निकाली वैकेंसी, 28 अक्टूबर 2025 तक करें आवेदन

रायपुर, 7 अक्टूबर 2025। सीजीपीएससी यानि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट में कोर्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। मैनेजमेंट की डिग्री या डिप्लोमा वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर 2025 की रात 11:59 बजे तक है। प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के लिए 4 जनवरी 2026 को संभावित तिथि बताई गयी है।

चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। कोर्ट मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर डिग्री या सामान्य प्रबंधन में उन्नत डिप्लोमा सहित स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी एक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव या प्रशिक्षण होना चाहिए –

  • सिस्टम एवं प्रक्रिया प्रबंधन
  • आईटी सिस्टम प्रबंधन
  • मानव संसाधन प्रबंधन
  • वित्तीय प्रबंधन

साथ ही उम्मीदवार को हिन्दी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ राज्य की आधिकारिक भाषा में संचार करने की दक्षता भी होनी चाहिए।

आयु सीमा

  • 1 जनवरी 2025 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय अभ्यर्थी (एससी/एसटी/ओबीसी – गैर क्रीमीलेयर): 300 रुपये
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थी: 400 रुपये

आवेदन प्रक्रिया

सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म में सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट करें।
  • अंत में फाइनल सब्मिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।