Join US

ढाई साल में विष्णु देव साय की सरकार ने PWD को दी 12666.2 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को संवाद के आडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ढाई साल के कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग को 12666.2 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस राशि से 1285 सड़क, 247 पुल, 42 भवन निर्माण का कार्य शामिल है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यह भी बताया कि इस अवधि में लोक निर्माण विभाग में भृत्य से लेकर मुख्य अभियंता के पदों पर 530 शासकीय सेवकों पदोन्नति दी गई है। सात नये संभागीय कार्यालय और 12 नये उप संभागीय कार्यालय सृजित किए गए हैं।

27 लाभार्थी को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। 113 उप अभियंताओं के भर्ती की कार्रवाई की गई। इनमें 83 उप अभियंताओं को नई नियुक्ति दी गई है। सहायक ग्रेड 3 के  100 पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्रक्रिया में है।