रायपुर, 2 जून 2026। जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम 1 जून 2026 को घोषित हो गया। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी संदीप ठाकुर के बेटे अथर्व ठाकुर ने इस परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर 299वीं रैंक हासिल किया है। अथर्व की इस उपलब्धि पर मैथिल ब्राह्मण समाज ने खुशी जताई है। अथर्व बचपन से ही मेधावी रहा है। उसने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
अथर्व ने भिलाई के डीपीएस स्कूल से 10वीं 98% के साथ एवं 12वीं मैत्री विद्या निकेतन स्कूल से 93% अंकों के साथ उतीर्ण की थी। पिता संदीप ठाकुर एलआईसी में बीएम के पद पर हैं और माता डॉ. प्रीति ठाकुर मेडिकल आफिसर हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश के चित्रकूट में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
अथर्व की इस सफलता पर मैथिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित विजय कुमार झा ने समाज के सभी सदस्यों की ओर से उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने अथर्व की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।
