छत्तीसगढ़

डिजिटल लेन-देन पर MDR का छत्तीसगढ़ चेम्बर ने किया विरोध

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 19, 2026
1 min read 1.2k views
डिजिटल लेन-देन पर MDR का छत्तीसगढ़ चेम्बर ने किया विरोध

रायपुर, 19 सितंबर 2026। डिजिटल लेन-देन पर यूपीआई शुल्क को लेकर आधिकारिक बयान पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि जहां एक ओर उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल लेन-देन शून्य शुल्क पर रखा गया है, वहीं दूसरी ओर ₹2,000 से अधिक के ट्रांजेक्शन पर लगने वाला MDR शुल्क सीधे व्यापारियों के खाते में डाला जा रहा है।

श्री थौरानी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में खुदरा और थोक व्यापार बेहद सीमित लाभ मार्जिन पर काम कर रहा है। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में देश के व्यापारी वर्ग ने अग्रणी भूमिका निभाई है, ऐसे में 0.4% शुल्क या ₹300 तक की कैपिंग सीधे तौर पर व्यापारियों की जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार है। एक तरफ डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की बात होती है, वहीं दूसरी ओर इसका संचालन खर्च व्यापारियों पर लाद दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर जल्द ही इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व और NPCI (भारतीय राष्ट्रिय भुगतान निगम ) को विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा।

चेम्बर की केंद्र सरकार से मांग

  • व्यापारियों के लिए भी सभी यूपीआई लेन-देन पर MDR शुल्क पूर्णतः शून्य (0%) रखा जाए।
  • डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का खर्च बैंकों और सरकार द्वारा वहन किया जाए, न कि व्यापारिक वर्ग पर थोपा जाए।
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news