Join US

छत्तीसगढ़ सरकार कराएगी हाकी लीग का आयोजन

रायपुर, 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार हाकी लीग का आयोजन कराएगी। आयोजन कब होगा , अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है। जल्द ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया को दी। 

नया रायपुर स्थित संवाद के आडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेल विभाग के उपलब्धियों की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार अधोसंरचनात्मक विकास किए जा रहे हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पदक पाने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।

इस मौके पर खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार और उप संचालक रश्मि कुमारी उपस्थित रहीं।