रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और उन्हें जिम्मेदारी सौपने के लिए पार्टी ने 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की रुपरेखा तय की है। इस रुपरेखा के मुताबिक 21 जून 2026 से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना तय हो गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम और इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के शामिल होने की पुष्टि पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की है। 13 जून को पार्टी मुख्यालय से जारी पत्र के मुताबिक 21 से 30 जून 206 तक अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने अनुमति दे दी है। वे एक दिन उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन देंगे।
केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के सभी जिला और शहर अध्यक्षों, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और विधायक दल के नेता से अपेक्षा किया है कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर इसका पूरा लाभ उठाएं।
