कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए नौशाद खान

कोरबा, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी कोरबा में प्रेस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में विभिन्न पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

परिणाम

  • संरक्षक पद पर कमलेश यादव ने सर्वाधिक 107 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
  • अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नौशाद खान 103 वोट प्राप्त कर विजयी रहे।
  • उनके प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र जायसवाल को 60 वोट मिले।
  • दिनेश राज ने सचिव पद पर 100 वोट के साथ जीत दर्ज कीद्य
  • उनके प्रतिद्वंदी रंजन प्रसाद को 61 वोट मिले।
  • उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार शाह ने 59 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
  • उनके प्रतिद्वंदी रामेश्वर ठाकुर को 39 वोट, कृष्ण कुमार राठौर को 38 वोट एवं पुरुषोत्तम दुबे को 25 वोट मिले।
  • उप सचिव पद पर हरीश तिवारी ने 72 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
  • अन्य प्रत्याशियों में नीलम दास पड़वार को 46 वोट और रमेश वर्मा को 45 वोट मिले है।
  • कोषाध्यक्ष पद हेतु दुर्गेश श्रीवास्तव ने 71 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।
  • उनके प्रतिद्वंदी वैभव शर्मा को 55 वोट और संदीप शर्मा को 37 वोट मिले।

कार्यकारिणी में नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा निर्वाचित हुए हैं। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

पत्रकारों के सम्मान के लिए कार्य करुंगा : नौशाद

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करेगा। साथ ही युवा पत्रकारों को मंच प्रदान करने एवं पत्रकारिता के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पदाधिकारियों के निर्वाचन के बाद पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।