रायपुर, 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के MEKAHARA HOSPITAL RAIPUR के MBBS Intern Doctors द्वारा इंटर्नशिप स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे MEKAHARA Hospital, Raipur से मुख्यमंत्री निवास तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
वर्तमान में MBBS Intern Doctors को ₹15,900 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त हो रहा है। Intern Doctors की मांग है कि वर्तमान महंगाई, कार्य की जिम्मेदारियों एवं अन्य राज्यों में दिए जा रहे स्टाइपेंड को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह किया जाए।
पैदल मार्च के दौरान Intern Doctors द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
📍 कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 13 अगस्त 2026
समय: दोपहर 3:00 बजे
प्रारंभ: MEKAHARA Hospital, Raipur
गंतव्य: मुख्यमंत्री निवास, रायपुर
