प्रतापगढ़, 13 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वतंत्रता दिवस की 80 वर्षगांठ से पहले तिरंगा रैलियां निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है कि हर घर तिरंगा हर मान तिरंगा से पूरा राष्ट्र उल्लासित हो । इस आह्वान पर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज विधानसभा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक धीरज ओझा के नेतृत्व में जगह जगह तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं ।
जिस रास्ते से तिरंगा रेलिया निकलती है पूरा इलाका देश भक्ति के लय में झूम उठता है। देल्हपुर मंडल से शुरू हुई तिरंगा रैली पृथ्वीगंज नगर पंचायत, रानीगंज, सुवंसा नगर पंचायत समेत अन्य कई स्थानों से अब तक तिरंगा रैली निकाली गई है।
पूर्व विधायक धीरज ओझा ने बताया कि 14 अगस्त तक इस तरह की रैलियां के आयोजन का क्रम इलाके में जारी रहेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। वह खुद क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
इन रैलियों में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय युवा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। महिलाएं भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं । बच्चों का उल्लास कार्यक्रम में देखते ही बन रहा है। तिरंगा रैलियों का स्वागत भी जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जा रहा है।
