• Home
  • यूपी
  • कुछ ही देर में प्रतापगढ़ पहुचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाइव देखें कार्यक्रम…
कुछ ही देर में प्रतापगढ़ पहुचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कुछ ही देर में प्रतापगढ़ पहुचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाइव देखें कार्यक्रम…

प्रतापगढ़, 29 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में प्रतापगढ़ पहुंचने वाले हैं। हेलीपैड पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार साथी अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं। सीएम योगी पहले बेल्हा देवी मंदिर पर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके उपरान्त राजकीय इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां 570 करोड़ रुपये की लागत वाली 186 विकास परियोजनाओं की सौगात प्रतापगढ़वासियों को देंगे। अपरान्ह 3 बजकर 15 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

लाइव देखें योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम : Live