• Home
  • यूपी
  • फतनपुर पुलिस ने कुख्यात अन्तर्जनपदीय गौ तस्कर को किया गिरफ्तार
asr24news

फतनपुर पुलिस ने कुख्यात अन्तर्जनपदीय गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

गौरा (प्रतापगढ़), 10 दिसंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में फतनपुर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गौ तस्कर किशन विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा मूल रुप से वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम खालिसपुर का निवासी है। महज 28 वर्ष की उम्र में वह कुख्यात गौ तस्कर बन चुका है। गौ तस्करी के मामले में उसके खिलाफ प्रतापगढ़ के फतनपुर और चंदौली के सैयदरजा थाने में कई मामले दर्ज है।

पुलिस के दस्तावेजों में वह गैंगस्टर है और 10000 रुपये का इनामिया है। उसके विरुद्ध प्रतापगढ, जनपद चन्दौली में गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों को गिरफ्तार करने का अभियान संचालित है। एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल, सीओ विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशन विश्वकर्मा गिरफ्तार किया है।