• Home
  • वैकेंसी
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो में 362 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन
IB MTS Vacancy 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो में 362 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025। गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (जनरल) के 362 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आईबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर 14 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 14 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम 3 वर्ष, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 (18,000 रुपये – 56,900 रुपये) के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मूल वेतन का 20% विशेष सुरक्षा भत्ता भी प्रदान किया जाएगा, जो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्तों के अतिरिक्त होगा।

परीक्षा दो चरणों में होगी

पहला चरण टियर-1 होगा, जो आनलाइन आब्जेक्टिव प्रकार का टेस्ट होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 1 घंटा रहेगा। इसमें जनरल अवेयरनेस (40 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (20 अंक), रीजनिंग/लॉजिकल एबिलिटी (20 अंक) और इंग्लिश लैंग्वेज (20 अंक) शामिल होंगे। हर गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

दूसरा चरण टियर-2 डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवार को 150 शब्दों में इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन पर आधारित लेखन करना होगा। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी, लेकिन यह सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर की होगी। इसमें कम से कम 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

आनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले mha.gov.in/en पर जाएं।
  • उसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं और IB MTS 2025 Notification लिंक चुनें।
  • अपना पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड बनाएं।
  • शैक्षणिक योग्यता, आयु और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • आवेदन आनलाइन सब्मिट करें और भविष्य के लिए उसकी एक कॉपी प्रिंट करके सुरक्षित रखें।