• Home
  • ऑटो
  • कावासाकी ने लांच की 2026 निंजा 1100SX, फीचर में किया बदलाव
asr24news

कावासाकी ने लांच की 2026 निंजा 1100SX, फीचर में किया बदलाव

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026। कावासाकी ने भारतीय बाजार में 2026 निंजा 1100SX लॉन्च किया है। इसके फीचर में कई बदलाव किये हैं। इसे मेटैलिक ब्रिलियंट गोल्डन ब्लैक और मेटैलिक कार्बन ग्रे कलर में उतारा गया है। निंजा 1100SX में क्लीन-माउंट पैनियर सिस्टम, आरामदायक राइडिंग पोजीशन, नियंत्रित और कम कंपन, फुल फेयरिंग और ऊंची विंडस्क्रीन, हैंडलबार पर USB टाइप-C सॉकेट और टूरिंग-फ्रेंडली एर्गोनॉमिक्स पहले जैसे हैं।

सुपर स्पोर्ट स्टाइल एल्युमिनियम डायमंड चेसिस को बरकरार रखा गया है। शोवा USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रिबाउंड डैम्पिंग और रिमोट प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ रियर मोनो-शॉक, आगे-पीछे डिस्क ब्रेक, ड्यूल-चैनल ABS, क्रूज कंट्रोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला 4.3-इंच का TFT क्लस्टर दिया गया है।

1,099cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन लगा है। यह 136hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मौजूदा सरकारी उत्सर्जन नियमों के अनुरूप E20 ईंधन मानकों का पालन करता है। इसकी कीमत पहले के समान 14.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।