लखनऊ, 29 मार्च 2026। यूपी कैडर के दो जांबाज आईपीएस अधिकारी, केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा, 29 मार्च 2026 को वैवाहिक बंधन में बंध गए। उदयपुर में हुए इस भव्य समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ आधुनिक रंग भी देखने को मिला।
दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान पृष्ठभूमि में मशहूर गायक कैलाश खेर का लोकप्रिय गीत ओ री सखी मंगल गाओ री बज रहा था। मेहमानों ने इस खास पल को कैमरों में कैद किया और तालियों की गड़गड़ाहट से नवदंपति का स्वागत किया।
समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों, मित्रों और प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई अधिकारी शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शादी के आयोजन में सजावट, संगीत और पारंपरिक व्यंजनों का विशेष ध्यान रखा गया था, जिससे समारोह और भी आकर्षक बन गया।
आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में कर्तव्यनिष्ठ और साहसी अधिकारियों के रूप में जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : परवान चढ़ी यूपी कैडर के दो IPS की प्रेम कहानी














