बिजनेस

महिंद्रा की नई XUV 7XO लांच, शानदार है डिजाइन कीमत भी किफायती

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 7, 2026
1 min read • 1.2k views
asr24news

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई XUV700 का फेसलिफ्ट मॉडल XUV 7XO लॉन्च कर दिया है। इसकी बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। इसकी डिजाइन भी शानदार है और कीमत भी किफायती है।

नई XUV 7XO का डिजाइन

  • नई महिंद्रा XUV 7XO में बूमरैंग के आकार के DRLs से घिरे नई LED हेडलाइट्स, एक नई फ्रंट ग्रिल और हेक्सागोनल डिटेलिंग वाली अपडेटेड टेललाइट्स दी गई हैं।
  • अलॉय व्हील्स के नए डिजाइन को छोड़कर लुक काफी हद तक मौजूदा XUV700 जैसा ही है।
  • इंटीरियर में नई कलर स्कीम के साथ 3 स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें ड्राइवर के लिए डिजिटल डिस्प्ले, सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग से स्क्रीन शामिल हैं, जिनका आकार 12.3-इंच है।

गाड़ी में मिलेंगे ये फीचर

SUV में नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC) के लिए टच पैनल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए पावर्ड बॉस मोड दिया है। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, 540-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ISOFIX सीट एंकरेज और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट वाला लेवल-2 ADAS सूट दिया है।

कीमत है किफायती

7-सीटर मॉडल की कीमत 13.66-24.92 लाख रुपये के बीच है, जबकि 6-सीटर की 22.16-24.11 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है। XUV 7XO में पहले की तरह ही 2 इंजन विकल्प दिए गए हैं, जिसमें 200hp पावर वाला 2-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन और 185hp वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। दोनों के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प उपलब्ध हैं। डीजल इंजन के उच्च वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम का विकल्प भी मौजूद है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।