• Home
  • ऑटो
  • मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया तिपहिया वाहन
मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया तिपहिया वाहन

मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया तिपहिया वाहन

नई दिल्ली, 21 जून 2025। मुरुगप्पा ग्रुप के स्वच्छ मोबिलिटी ब्रांड मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने ‘सुपर कार्गो’ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (तिपहिया वाहन) लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 4.37 लाख रुपये है।

टीआई क्लीन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जलज गुप्ता ने सुपर कार्गो को यहां लाँच किया। नया सुपर कार्गो आकर्षक मूल्य प्रस्ताव के साथ अंतिम-मील (लास्ट माइल) 3डब्ल्यू कार्गो खंड में आमूल बदलाव लाने के लिए तैयार है।

ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए तैयार यह वाहन बेजोड़ रेंज और शक्ति प्रदान करता है, जो विभिन्न इलाकों में अधिक कमाई और सहज प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।