देश

भाजपा नितिन नबीन को सौपेंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान, 19 करेंगे नामांकन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 16, 2026
1 min read • 1.2k views
भाजपा नितिन नबीन को सौपेंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान

नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को भाजपा अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान सौंपने जा रही है। औपचारिक रुप से चुनाव के लिए 19 जनवरी को नितिन नबीन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों से यह जानकारी सामने आ रही है कि अध्यक्ष पद के लिए अकेले केवल नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद नितिन नबीन के प्रस्तावक होंगे। इस मौके पर नई दिल्ली​ स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे। वर्तमान में जेपी नडडा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

मकर संक्रांति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव करने की बात कही जा रही थी। अब इसका अधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। 19 जनवरी को नामांकन होगा और एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।

यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावक होने पर ऐसा माना जा रहा है कि नितिन नबीन के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नामांकन नहीं करेगा। संभावना जताई जा रही है कि 19 जनवरी को ही नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी जाएगी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।