देश

तेजस्वी के किसान कार्ड से बिहार में रोचक हुआ चुनाव

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 4, 2025
1 min read • 1.2k views
तेजस्वी के किसान कार्ड से बिहार में रोचक हुआ चुनाव

पटना, 4 नवंबर 2025। तेजस्वी ने आखिरी क्षणों में किसान कार्ड खेल दिया है। इससे बिहार में चुनाव और रोचक मोड़ में पहुंच गया। पहले चरण की वोटिंग से महज दो दिन पहले मंगलवार 4 नवंबर को तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार ने किसानों को लुभाने का दांव चला। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए 5 नवंबर को प्रचार अभियान खत्म हो जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।

तेजस्वी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो धान के MSP पर अतिरिक्त 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा। यह सीधे किसानों के खाते में जाएगा। वर्तमान MSP 2,300 रुपये है। बोनस के साथ कुल 2,600 रुपये हो जाएगा। इससे छोटे किसानों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने गेहूं खरीद पर MSP के अलावा 400 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की भी बात कही। गेहूं की अभी MSP 2,275 रुपये है। बोनस मिलने पर 2,675 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। रबी फसल में किसानों की आय बढ़ेगी।

तेजस्वी यहीं नहीं रुके, वह सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। कोई बिल नहीं। पंप सेट फ्री चलेंगे। खेतों में सिंचाई के लिए पानी की समस्या खत्म होगी। तेजस्वी की रणनीति स्पष्ट है कि यह घोषणा किसान वोट बैंक को मजबूत करेगी। बिहार में 80% आबादी ग्रामीण है और वह खेती किसानी पर निर्भर हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।