देश

संसद शीत सत्र 1 से 19 दिसंबर तक, क्या रहेगा खास

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 8, 2025
1 min read • 1.2k views
संसद शीत सत्र 1 से 19 दिसंबर तक, क्या रहेगा खास

नई दिल्ली, 8 नवंबर 2025। संसद के शीत सत्र का आधिकारिक ऐलान हो गया है। यह 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। यह जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। इससे पहले सरकार ने शीत सत्र बुलाने का प्रस्ताव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा था, जिसे अब राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एक्स पर लिखा, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन 1 दिसंबर, 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने आगे लिखा, हम एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा करते है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का संसद के शीतकालीन सत्र पर असर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, विपक्ष मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है, जिसे भारत के चुनाव आयोग ने 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया है। इससे पहले संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।