मेजर जनरल राहेल थॉमस ने अपर महानिदेशक, सैन्य नर्सिंग सेवा का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 2 जून 2026। मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है।

पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के प्रतिष्ठित नर्सिंग महाविद्यालय की पूर्व छात्रा, मेजर जनरल थॉमस ने 1 जून, 1988 को सैन्य नर्सिंग सेवा में कमीशन प्राप्त किया था।

अपने लगभग चार दशकों के विशिष्ट सेवाकाल में मेजर जनरल राहेल थॉमस ने उत्तरी और पूर्वी कमान के सीमावर्ती अस्पताल सहित सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख सैन्य अस्पतालों में कई महत्वपूर्ण नैदानिक ​​और प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।