देश

मतगणना से पहले EVM से भरा ट्रक आने की सूचना, जिलाधिकारी ने की जांच

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 13, 2025
1 min read • 1.2k views
मतगणना से पहले EVM से भरा ट्रक आने की सूचना, जिलाधिकारी ने की जांच

पटना, 13 नवंबर 2025। बिहार चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। यहां की मतगणना पर देश ही नहीं दुनिया भर के राजनीतिक पंडितों की नजर है। मतगणना की तिथि से एक दिन पहले EVM से भरा ट्रक पहुंचने की शिकायत की गयी है। इस शिकायत पर जिलाधिकारी उदिया सिंह जांच करने पहुंची। जांच में ट्रक में जो बाक्स पाये गये वो पूरी तरह से खाली मिले।

मामला बिहार के रोहतास जिले का है। रोहतास की ज़िलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया, 12 नवंबर की शाम हमें सूचना मिली कि EVM से भरा एक ट्रक बाज़ार समिति, तकिया में घुसा है। यह सूचना मिलने के बाद, हमने पाया कि एक ट्रक 7:59 पर बाज़ार समिति में घुसा था और पुलिस ने उसकी पूरी जांच की थी; इसकी प्रविष्टि लॉगबुक में दर्ज की गई थी।

प्रविष्टि में लिखा था कि ट्रक खाली बक्सों से भरा था। उम्मीदवार, उनके अधिकृत कर्मचारी और उनके समर्थक वहां बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन सभी के सामने ट्रक को खोला गया और उसमें ढेर सारे स्टील के बक्से मिले। हर बक्सा निकाला गया और सभी बक्से खाली पाए गए। पूरे ट्रक की जांच करने के बाद, सभी बक्सों को उसी ट्रक में वापस लोड कर दिया गया। वहां मौजूद सभी उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो गया कि EVM से लदे ट्रक के परिसर में घुसने की सूचना झूठी थी और ऐसी अफ़वाहें नहीं फैलाई जानी चाहिए, क्योंकि स्थिति बहुत संवेदनशील है।

एक्जिट पोल में लगातार एनडीए को बहुमत मिलने का आंकडा दिखाया जा रहा है। महागठबंधन के नेता इसे मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में एक्जिट पोल सही होते हैं या नहीं इसे लेकर हर किसी की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।