यूपी

नितिन नवीन से मिलकर गोली नेता ने दिया यूपी चुनाव का फीडबैक

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 1, 2026
1 min read • 1.2k views
नितिन नवीन से मिलकर गोली नेता ने दिया यूपी चुनाव का फीडबैक

लखनऊ, 1 नवंबर 2026। पिछले तीन दशक से भाजपा के लिए यूपी में जनजागरण कर रहे विजय मिश्र उर्फ गोली की भूमिका 2027 के चुनाव में अहम होने जा रही है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितन नवीन से मिलकर उन्हें यूपी चुनाव का फीडबैक दिया है।

विजय मिश्र उर्फ गोली नेता मूलत: प्रतापगढ़ जिले में लालगंज तहसील के ढिंगवस गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा के नेता रहे स्वर्गीय प्रमोद महाजन के काफी करीबी रहे। राजनाथ सिंह के लिए भी वह काम करते रहते हैं। गोली नेता एक अच्छे एस्ट्रोलाजर भी हैं। वह अपनी तर्कशक्ति से लोगों को प्रभावित करने में माहिर हैं।

गोली नेता का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मदद अदृश्य और अलौकिक शक्तियां कर रही हैं। मोदी और योगी के नेतृत्व में भारत का परचम दुनिया में फहरायेगा। वर्ष 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश और 2029 के चुनाव में केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार फिर बहुमत के साथ बनेगी, इसमें कोई संशय नहीं है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। पार्टी नेतृत्व जिस तरह से कार्यकर्ताओं को निर्देश देकर उन्हें कार्य करने के लिए प्रेरित कर रही है, ऐसा मैने कभी किसी दल में नहीं देखा है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में जुटकर जो लोग अपनी राजनीति चमका रहे हैं, धरातल पर उनके पास कोई जनाधार नहीं है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।