नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान अब एक दूजे के हो गये हैं। दोनों ने 30 अक्टूबर को एक सादे समारोह में शादी की औपचारिक रस्में पूरी कर लिया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों को पोस्ट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्होंने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने राजदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें टैग करते हुए लिखा, कल एक नई यात्रा शुरू हुई।
यह खबर ऐसे समय में आई है जब सुप्रीम कोर्ट ने महज 3 महीने पहले ही उमर को उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक की मंजूरी दी थी। कोर्ट ने उनके विवाह को खत्म करने का फैसला सुनाया था। यह शादी शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई। गवाहों में दोनों तरफ के परिवार के सदस्य शामिल थे।
49 वर्षीय निधि राजदान के लिए भी यह दूसरी शादी है। शादी की रस्में श्रीनगर और नई दिल्ली में हुईं और इसमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इसमें उमर के पिता फारूक और मां मोली, 3 बहनें और दूसरे रिश्तेदार शामिल थे। राजदान के पिता एमके राजदान और मां सरला भी इस समारोह में शामिल हुईं।
उमर और पायल ने इसी साल की शुरुआत में अपनी लंबी शादी खत्म कर दी। वे साल 2009 से ही अलग रह रहे थे। इस अलगाव को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की मदद से सहमति से सुलझाया गया, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया में उनकी मदद की। उमर और पायल ने 1994 में दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान मुलाकात के बाद शादी की थी। उनके दो बेटे जाहिर और जमीर हैं।
