• Home
  • देश
  • नीतीश, नवीन और उपेन्द्र ने एक साथ राज्यसभा के लिए किया नामांकन
नीतीश, नवीन और उपेन्द्र ने एक साथ राज्यसभा के लिए किया नामांकन

नीतीश, नवीन और उपेन्द्र ने एक साथ राज्यसभा के लिए किया नामांकन

पटना, 5 मार्च 2026। बिहार ही नहीं बल्कि भारत देश के लोकतंत्र में 5 मार्च 2026 का दिन ऐसे दिन के लिए याद किया जाएगा जब तीन बड़े दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक साथ राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इस मौके पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

तीनों नेताओं ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इन तीनों का एक साथ पर्चा भरना बिहार ही नही बल्कि देश की राजनीति में एक नया रिकॉर्ड है। नामांकन के दौरान एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने इसे गठबंधन की मजबूती और आपसी तालमेल का संकेत बताया।