• Home
  • यूपी
  • यूपी में पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू
यूपी में पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ, 17 जुलाई 2025। यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के प्रारंभ में होना है। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया पांरभ कर दी गयी है। पिछले वर्षों में कई नई नगर पालिका और नगर पंचायतों का गठन हुआ है। कई नगर पालिका और नगर पंचायतों की सीमा में विस्तार किया गया है। ऐसे में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के क्षेत्रों का परिसीमन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कराया जा रहा है।

इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन हो जाने के बाद आरक्षण की स्थिति तय की जाएगी। आरक्षण की स्थिति तय करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का भी गठन किया जा चुका है।

परिसीमन के लिए जारी कार्यक्रम

  • 18 से 22 जुलाई 2025 तक ग्राम पंचायत जनसंख्या का आंकलन
  • 23 से 28 जुलाई 2025 तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिपं के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची तैयारी और उसका प्रकाशन
  • 29 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी
  • 3 से 5 अगस्त 2025 तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा
  • 6 से 10 अगस्त 2025 तक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा