120 की गई जान, आग का गोला बना विमान

सियोल, 29 दिसंबर 2024। नव वर्ष 2025 के आगमन से दो दिन पहले दक्षिण कोरिया में विमान हादसे की बड़ी घटना हो गयी। सियोल के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार की सुबह बड़ी विमान दुर्घटना हो गयी जिसमें 120 यात्रियों की मौत हो गयी।

बताते हैं कि विमान बैंकॉक से लौट रहा था, उसमें 175 यात्री सवार थे। छह क्रू मेंबर भी सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से उतरकर एक दीवार से टकरा गया। दीवार से टकराते ही विमान में आग लग गई।