रायबरेली, 10 सितंबर 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 10 सितंबर की सुबह रायबरेली दौरे पर पहुंचे। यहां राहुल गांधी दो दिनों तक रहेंगे। लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना और अमेठी के सांसद केएल शर्मा ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
यहां से राहुल गांधी सीधे रायबरेली के लिए निकल गए। जिले की सीमा पर पड़ने वाले चुरुवा मंदिर से उनका काफिला हरचंदपुर की तरफ बढ़ गया। राहुल गांधी 10:40 पर बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां से राहुल गांधी आगे बढ़ गये।













