यूपी

उत्कृष्ट सरंक्षा कार्यों के लिए 8 रेलकर्मी पुरस्कृत

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 10, 2026
1 min read • 1.2k views
9122736

लखनऊ ,10 अगस्त 2026। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन में सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेल्वे, लखनऊ  सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सतर्कता से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सकता है।

इन्हें सम्मानित किया गया

1.     पिंटू सिंह, गेटमैन/LC-186A दिलकुशा 
2.     शिवसागर, पॉइंट्समैन/ शिवपुर 
3.     राहुल यादव, पॉइंट्समैन/ व्यास नगर
4.     शेषनाथ पाठक, स्टेशन मास्टर/ सरायहरखू 
5.     रामू बिन्द, पॉइंट्समैन/ बरियाराम 
6.     मो. रफीक, स्टेशन मास्टर/ सैदखानपुर
7.     उदय प्रताप सिंह, पॉइंट्समैन/ बाबतपुर
8.     चंदेश्वर कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर/ बाबतपुर
       

इन सभी कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ एवं तत्परता से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए रेल संरक्षा को सुदृढ़ किया है। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं समर्पित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।