प्रतापगढ़, 7 अप्रैल 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में लेखपाल पद पर सेवारत राजकमल पांडेय का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। राजकमल पांडेय को मिली इस उपलब्धि और सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार चंदन सिंह अफसर पद पर चयनित राजकमल पांडेय के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और परिवार के साथ अपनी खुशी साझा किया।
राजकमल पांडेय मांधाता विकास खंड के पूरे पंगुल सराय मेदीराय गांव निवासी रमेश प्रसाद पांडेय के बेटे हैं। सामान्य परिवार की पृष्ठभूमि से आने वाले पिता रमेश प्रसाद पांडेय एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर सेवारत हैं।
राजकमल का चयन ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ ही क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वर्ष 2024 में राजकमल का चयन लेखपाल के पद पर हुआ था। मां नीता पांडेय गृहणी हैं।
इस मौके पर दादी चंद्रावती, सुखराजी देवी, भाई नील कमल पांडेय, चाचा राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अखिलेश पांडेय, मनोज पांडेय, मामा सोम द्विवेदी, रिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Read More: प्रतापगढ़ की प्रिया पांडेय पहले प्रयास में बनीं समीक्षा अधिकारी