• Home
  • विशेष
  • रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 15 सितंबर 2025। रेलवे रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 15 सितंबर से 14 अक्तूबर 2025 रात 11:59 बजे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा । आवेदन शुल्क का भुगतान 16 अक्तूबर 2025 तक करना होगा, जबकि फॉर्म में सुधार की सुविधा 17 अक्तूबर से 26 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

यह पद पे लेवल-6 (7th CPC के अनुसार) में आते हैं। सभी रिक्तियां देशभर के विभिन्न RRBs में वितरित की गई हैं और उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने क्षेत्रीय RRB के अनुसार आवेदन करना होगा।

अर्हता के मानदंड

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को कुछ निश्चित अर्हता मानदंड पूरे करने होंगे। उम्मीदवार का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों जैसे एससी/एसटी/ओबीसी/पूर्व सैनिक को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला अभ्यर्थी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा, जो सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग विषयों पर आधारित होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन के चरण में मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। तीसरे चरण में मेडिकल टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों की A2 मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार जांच की जाएगी। अंत में, फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जो CBT में प्रदर्शन तथा दस्तावेज और मेडिकल जांच के आधार पर तैयार होगी।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लिंक CEN No. 04/2025 – Section Controller Recruitment पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी संबंधी विवरण भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से करें।
  • सभी चरण पूरे करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।