संत निरंकारी मिशन की रायपुर शाखा ने किया 190 यूनिट रक्तदान

रायपुर, 26 अप्रैल 2026। संत निरंकारी मिशन की रायपुर शाखा ने मानव एकता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 190 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन निरंकारी मिशन कि प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेशानुसार किया गया। इस शिविर में 110 यूनिट पुरुषों ने और 80 यूनिट महिलाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा के लिए योगदान दिया। शिविर का शुभारंभ जिला कलेक्टोर महोदय गौरव सिंह जी ने किया।

शिविर में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जिसमे पिता और पुत्र, पति और पत्नी एवं भाई-बहन की जोड़ी ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। समाज के विभिन्न वर्गों से भी इसमें अपना योगदान दिया विशेषकर आमिर खान और शुएब खान ने भी मनाव एकता हेतु सेवाएं अर्पित की। प्रथम बार रक्तदाताओं की संख्या इस बार 12 रही जिसमे 51 वर्षीय मुरली मोटवानी को विशेष धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर ब्रांच के जोनल इंचार्ज गुरबक्श सिंह कालरा ने भी 103 बार रक्तदान कर युवाओं को इस मनावेकता के कार्य हेतु प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने भी 84 बार रक्तदान कर अपने गुरु के आदेश की पालना की।

अध्यात्मिक क्षेत्र में कर्म का महत्त्व विशेष स्थान है। मानव सेवा हेतु स्वयं को हमेशा आगे रखना निरंकारी मिशन की विशेषता रही है। पर्यावरण हो या जल श्रोतों कि सफाई, वृक्षारोपण हो या सफाई अभियान संत निरंकारी मिशन के सेवादार सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तहत गुरु के आदेश पर इन सेवाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं।