उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूर जल्द ही बाहर आ सकते हैं। यहां सोमवार 27 नवम्बर 2023 की रात मैनुअल ड्रिलिंग का काम तेजी से किया गया और अब बचावकर्मी मजदूरों से महज 5 मीटर की दूरी पर हैं। मंगलवार सुबह अधिकारियों ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले 24 घंटों के भीतर सभी कर्मचारी खुली हवा में सांस ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी इंजीनियर, विशेषज्ञ और अन्य लोग पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। पाइप सुरंग में 52 मीटर तक प्रवेश कर चुकी है और 5 मीटरपाइप डालना बाकी है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द ही कुछ सफलता मिलेगी। जैसे ही पाइपलाइन अंदर जाएगी सभी लोगों (मजदूरों) को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और सभी लोग बाहर आ जाएंगे।
अमेरिकी ऑगर मशीन खराब होने के बाद खनन विशेषज्ञों की तीन टीमें सोमवार रात से हाथ से सुरंग खोद रही हैं। इन टीमों ने सुरंग में करीब 7 मीटर तक खुदाई कर ली है और अब 5 मीटर और खुदाई बाकी है। यह खनन एक खतरनाक प्रक्रिया है। ऐसे में कोयला खदानों में मजदूर छोटे-छोटे समूहों में संकरी जगहों पर खुदाई करते हैं। यह भारत में प्रतिबंधित है।
12 नवंबर 2023 की सुबह करीब 5 बजे भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा-डंडलगांव सुरंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसके कारण 8 राज्यों के 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए। इन सभी मजदूरों को बचाने के लिए अलग-अलग टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं और सुरंग में सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मुख्यमंत्री धामी लगातार बचाव अभियान की जानकारी दे रहे हैं।
सनटेक इंजीनियरिंग कंपनी मुंबई में फिल्म अवॉर्ड करने जा रही है। दादा साहेब फाल्के के नाम से मुंबई में बहुत सारे अवॉर्ड होते रहते है। पर आज तक पर्दे ...
लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...
उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...
झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story